पीएम विश्वकर्मा योजना से कारीगरों को मिलेगा स्वरोजगार और सस्ता ऋण

भारत सरकार द्वारा चलाई गई महत्वपूर्ण  योजना जिसका नाम है पीएम विश्वकर्मा योजना इस  का  उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को आर्थिक रूप से और तकनीकी सहायता प्रदान करना है।

इस योजना द्वरा छोटे कारीगरों को आधुनिक उपकरण, प्रशिक्षण, सस्ता ऋण और बाजार से जोड़ने की सुविधा दी जाती है जिससे वे अपने व्यवसायिक कार्य को आगे बढ़ा सकें।

देश में लाखों लोग पीढ़ियों से चलते आ रहे कामों से जुड़े हुए है जिन मे ये काम शामिल है जैसे  बढ़ईगीरी, लोहार का काम, दर्जी, कुम्हार, मोची, सुनार और अन्य हस्तशिल्प कार्य। इन लोगों के पास काम करने का हुनर तो होता है, लेकिन पूंजी/धन राशि और संसाधनों की कमी के कारण उनका व्यवसाय सीमित रह जाता है। PM Vishwakarma Yojana इसी समस्या का समाधान है। जिससे लोग अपनी कार्य कुशलता से काम कर सके।

पीएम विश्वकर्मा योजना से कारीगरों को मिलेगा स्वरोजगार और सस्ता ऋण
पीएम विश्वकर्मा योजना से कारीगरों को मिलेगा स्वरोजगार और सस्ता ऋण

पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे मे जानते है की ये क्या है?

यह केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई एक विशेष योजना है, जिसका मुख्य उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना के तहत प्रशिक्षण, टूलकिट सहायता, आसान ऋण और डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया जाता है।

सरकार चाहती है कि छोटे कारीगर भी आधुनिक तकनीक के साथ अपना व्यवसाय आगे बढ़ाएं और रोजगार के नए अवसर प्राप्त कर सके।

इस योजना के प्रमुख लाभ क्या-क्या है जानते है -

1. टूलकिट सहायता

योजना में आधुनिक उपकरण खरीद के लिए पात्र कारीगरों को लगभग 15,000 रुपए तक का ई-वाउचर दिया जाता है। इससे वे अपने काम के लिए जरूरी उपकरण खरीद कर ला सकते हैं।

2. प्रशिक्षण के दौरान भत्ता

सरकार प्रशिक्षण लेने वाले लाभार्थियों को 500 रुपए प्रतिदिन का स्टाइपेंड देती है। इससे प्रशिक्षण के समय आर्थिक बोझ कम होता है।

3. बिना गारंटी ऋण सुविधा प्रदान की जाती है -

कारीगरों को व्यवसाय बढ़ाने के लिए आसान शर्तों पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है।

  • पहला चरण: 1 लाख रुपए तक का ऋण
  • ब्याज दर: केवल 5%
  • भुगतान अवधि: लगभग 18 माह ( डेड़  साल का टाइम )
  • दूसरा चरण: 2 लाख रुपए तक का अतिरिक्त ऋण
  • ब्याज दर: 5%
  • भुगतान अवधि: लगभग 30 माह  ( ढाई साल का टाइम )

इस प्रकार योजना के अंतर्गत कुल 3 लाख रुपए तक का ऋण प्राप्त किया जा सकता है।

4. डिजिटल भुगतान करने पर प्रोत्साहन दिया जाता है -

सरकार डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए अतिरिक्त लाभ भी देती है। इससे छोटे व्यवसाय ऑनलाइन भुगतान अपनाने के लिए प्रेरित होते हैं।

किन-किन लोगों को मिल सकता है इस योजना का लाभ?

पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ केवल पारंपरिक कारीगरों और हाथ से काम करने वाले शिल्पकारों को दिया जाएगा।

पात्रता के लिए निम्न शर्तें -

  • आवेदन करने वाले व्यक्ति की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • व्यक्ति पारंपरिक कारीगरी से जुड़ा होना चाहिए।
  • आवेदक के पास खुद का रोजगार या असंगठित क्षेत्र में कार्यरत होना जरूरी है।
  • निर्धारित पारंपरिक व्यवसायों में से किसी एक से संबंधित होना चाहिए।
  • पिछले 5 वर्षों में समान सरकारी उद्यम ऋण योजना का लाभ नहीं लिया हो।

किन व्यवसायों को शामिल किया गया है?

इस योजना में कई पारंपरिक व्यवसायों को शामिल किया गया है। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

  • बढ़ई
  • लोहार
  • कुम्हार
  • दर्जी
  • राजमिस्त्री
  • सुनार
  • मोची
  • मूर्तिकार
  • नाव निर्माता
  • टोकरी बनाने वाले
  • धोबी
  • नाई

इसके अलावा भी कई अन्य पारंपरिक कारीगर इस योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

पीएम विश्वकर्मा योजना के उद्देश्य क्या है -

इस योजना द्वरा सरकार का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता प्रदान करना ही नहीं है, बल्कि पारंपरिक हुनर को बचाना और बढ़ावा देना भी है।

आज के समय में आधुनिक मशीनों के कारण कई पारंपरिक व्यवसाय कमजोर हो रहे हैं। ऐसे में यह योजना छोटे कारीगरों को नई तकनीक और बाजार से जोड़कर मजबूत बनाने का कार्य करती है।

इस योजना के मुख्य उद्देश्य इस प्रकार है -

  • कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाना
  • पारंपरिक व्यवसायों को बढ़ावा देना
  • रोजगार के अवसरो को बढ़ाना
  • छोटे व्यवसायों को वित्तीय सहायता देना
  • डिजिटल लेनदेन को प्रोत्साहित करना

इस योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया काफी आसान रखी गई है। इच्छुक व्यक्ति ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन (Online Apply)

आवेदक PM Vishwakarma Portal के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

CSC सेंटर के माध्यम से आवेदन

नजदीकी CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) पर जाकर भी आवेदन किया जा सकता है। वहां ऑपरेटर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने में सहायता करता है।

आवेदन की प्रक्रिया इस प्रकार से होगी -

  • आधार सत्यापन किया जाएगा
  • स्थानीय स्तर पर जांच होगी
  • पात्र पाए जाने पर प्रशिक्षण आवंटित होगा
  • प्रशिक्षण पूरा होने के बाद टूलकिट और ऋण का लाभ मिलेगा

कौन-कौन से जरूरी दस्तावेज है ये जानते है -

आवेदन करते समय कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:

  • आधार कार्ड
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • व्यवसाय संबंधी सामान्य जानकारी
  • घोषणा पत्र

कारीगरों के लिए क्यों महत्वपूर्ण है यह योजना?

भारत में बड़ी संख्या में लोग पारंपरिक कार्यों से अपनी आजीविका चलाते हैं। लेकिन पूंजी की कमी और आधुनिक तकनीक के अभाव में उनका व्यवसाय सीमित रह जाता है।

पीएम विश्वकर्मा योजना ऐसे लोगों को नई पहचान और आर्थिक मजबूती प्रदान करती है। इससे ग्रामीण और छोटे शहरों के कारीगरों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है।

योजना से न केवल रोजगार बढ़ेगा बल्कि पारंपरिक कला और शिल्प को भी नई पहचान मिलेगी।

भविष्य में क्या होंगे फायदे?

यदि योजना का सही तरीके से लाभ लिया जाए तो छोटे कारीगर अपना व्यवसाय बड़ा बना सकते हैं। इससे उनकी आय में वृद्धि होगी और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

डिजिटल भुगतान और आधुनिक उपकरणों के उपयोग से कारीगर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक भी पहुंच सकते हैं।

सरकार की यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

Comments ( 0 )

No comments yet.

एक टिप्पणी भेजें

Join Us

🎤

रिपोर्टर बनें - आवाज़ उठाएं

हम आपके शहर के जागरूक नागरिकों की तलाश कर रहे हैं।

अभी आवेदन करें

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *