इग्नू ने छात्रों को दी बड़ी राहत – अब 10 अप्रैल तक करें आवेदन!

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जनवरी 2026 सत्र के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर छात्रों को बड़ी राहत दी है। अब ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन कोर्सेज में एडमिशन लेने के लिए अभ्यर्थी 10 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। पहले यह तारीख 30 मार्च थी।

इच्छुक छात्र घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
👉 ODL कोर्स के लिए: ignouadmission.samarth.edu.in
👉 ऑनलाइन प्रोग्राम के लिए: ignouiop.samarth.edu.in

आवेदन करते समय इन जरूरी दस्तावेजों की होगी जरूरत:-

  • ✔️ पासपोर्ट साइज फोटो
  • ✔️ हस्ताक्षर
  • ✔️ शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • ध्यान रखें: कुछ कोर्सेज में अलग योग्यता और शर्तें हो सकती हैं, इसलिए फॉर्म भरने से पहले पूरी जानकारी जरूर पढ़ें।

    इग्नू हर साल लाखों छात्रों को पढ़ाई का मौका देता है, खासकर उन लोगों को जो नियमित कॉलेज नहीं जा पाते। ऐसे में बढ़ी हुई अंतिम तिथि आपके लिए एक शानदार अवसर है।

    👉 देर न करें, अभी आवेदन करें और अपने भविष्य को नई दिशा दें!