Premium Domain For Sale
🔥 PREMIUM DOMAIN FOR SALE
Buy This Premium Domain
www.jhalkojhunjhunu.com
✔ Brandable Premium Domain
✔ Ready for Instant Transfer
✔ Perfect for Business, News Portal & Startup
🎁 FREE Domain Included: www.jhalkojhunjhunu.in

Ads

Ads
Download Now

सिलेंडर 60 रु. महंगा: झुंझुनूं में अब 931.50 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर, जिलेवासियों पर हर महीने 3.46 करोड़ का अतिरिक्त बोझ

ईरान-अमेरिका तनाव का असर गैस कीमतों पर

ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव और खाड़ी देशों में बनी स्थिति का असर अब आम लोगों की रसोई पर पड़ने लगा है। गैस सप्लाई प्रभावित होने की आशंका के चलते सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 60 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें तुरंत लागू कर दी गई हैं।

सिलेंडर 60 रु. महंगा
सिलेंडर 60 रु. महंगा

झुंझुनूं में अब इतनी हुई गैस की कीमत

जिले में 14.2 किलो वाला घरेलू गैस सिलेंडर पहले 871.50 रुपए में मिल रहा था, जो अब बढ़कर 931.50 रुपए हो गया है। जिले में करीब 5.77 लाख गैस उपभोक्ता हैं, जिससे हर महीने लोगों को लगभग 3.46 करोड़ रुपए अधिक खर्च करने होंगे।

कॉमर्शियल सिलेंडर भी हुआ महंगा

तेल कंपनियों ने घरेलू सिलेंडर के साथ 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में भी 115 रुपए की बढ़ोतरी की है। पहले यह सिलेंडर 1833 रुपए में मिल रहा था, जो अब बढ़कर 1948 रुपए हो गया है। इससे होटल, ढाबे और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर भी अतिरिक्त खर्च बढ़ेगा।

पहले भी बढ़ चुके हैं दाम

सरकार ने इससे पहले 8 अप्रैल 2025 को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए की बढ़ोतरी की थी। करीब 11 महीने बाद अब फिर से 60 रुपए का इजाफा किया गया है।

गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव

खाड़ी देशों की स्थिति को देखते हुए गैस कंपनियों ने सिलेंडर बुकिंग के नियमों में भी बदलाव किया है। अब उपभोक्ता डिलीवरी के 21 दिन बाद ही नया सिलेंडर बुक करा सकेंगे। पहले उपभोक्ता कभी भी बुकिंग कर सकते थे।

गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों के बजट पर सीधा असर डाला है। आने वाले दिनों में क्या कीमतें और बढ़ेंगी? ऐसी ही जरूरी और भरोसेमंद खबरों के लिए हमारी वेबसाइट से जुड़े रहें।

Comments ( 0 )

No comments yet.

एक टिप्पणी भेजें

Join Us

🎤

रिपोर्टर बनें - आवाज़ उठाएं

हम आपके शहर के जागरूक नागरिकों की तलाश कर रहे हैं।

अभी आवेदन करें

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *