Headlines Today

FEATURED POST
News Image

झुंझुनूं में वक्फ संपत्तियों से हटेंगे 339 अवैध कब्जे

हाईकोर्ट के आदेश पर तीन हफ्ते में चलेगा बुलडोजर

झुंझुनूं (राजस्थान):
राजस्थान हाईकोर्ट के सख्त निर्देशों के बाद झुंझुनूं जिले में वक्फ बोर्ड की संपत्तियों पर हुए 339 अवैध अतिक्रमणों को हटाने की तैयारी शुरू हो गई है। कोर्ट ने प्रशासन को तीन सप्ताह के भीतर कार्रवाई पूरी कर रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है।

यह मामला हजरत कमरुद्दीन शाह दरगाह से जुड़ी वक्फ भूमि का है, जहां लंबे समय से अवैध कब्जे की शिकायतें सामने आ रही थीं। जांच में सामने आया कि कब्जाधारियों के पास किसी भी प्रकार के वैध दस्तावेज मौजूद नहीं हैं

हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिला प्रशासन और वक्फ बोर्ड हरकत में आ गया है। जल्द ही बुलडोजर कार्रवाई के जरिए अतिक्रमण हटाया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि कार्रवाई कानून के दायरे में और पारदर्शी तरीके से की जाएगी।

यह फैसला वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा और अवैध कब्जों पर रोक लगाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

डेली की महत्वपूर्ण सूचनाओ का अपडेट 2025-26

दिसंबर 18, 2025 | By

गुना के रेलवे स्टेशन को मिला राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार 2025

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर म्याना रेलवे स्टेशन को सम्मानित किया।
  • म्याना स्टेशन ने 9687 यूनिट विद्युत ऊर्जा की बचत की।
  • म्याना रेलवे स्टेशन को बेस्ट परफॉर्मिंग यूनिट के रूप में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार मिला।
  • मियाना रेलवे स्टेशन 126 साल पुराना है।
  • यह स्टेशन गुना जिला, मध्य प्रदेश में स्थित है।
  • स्टेशन पर केवल 2 ट्रैक और 2 प्लेटफॉर्म हैं।
ध्रुव-64 (DHRUV64) – 

  • यह भारत का पहला पूरी तरह स्वदेशी माइक्रोप्रोसेसर है।
  • इसे C-DAC (Centre for Development of Advanced Computing) ने विकसित किया है।
  • यह माइक्रोप्रोसेसर डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत बनाया गया। इसकी गति लगभग 1.0 GHz है।
  • यह 64-बिट और मल्टी-कोर तकनीक पर आधारित है।
  • माइक्रोप्रोसेसर किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का दिमाग होता है।
  • मोबाइल, कंप्यूटर, मशीनें और स्मार्ट डिवाइस इसी से संचालित होते हैं।

DHRUV64 एक साथ कई कार्य आसानी से कर सकता है।

उपयोग (Applications): -

  1. 5G
  2. IoT (Internet of Things)
  3. डिफेंस सिस्टम
  4. इंडस्ट्रियल सिस्टम


देश में  करीब 44 एक्सप्रेसवे मौजूद हैं। 

सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मुंबई–पुणे के बीच नए एक्सप्रेसवे की योजना की घोषणा की।

मार्च 2014 तक देश में केवल 93 km एक्सप्रेसवे चालू थे। जो  बढ़कर जून 2025 तक इनकी की कुल लंबाई 2,636 km हो गई है।

भारत का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे: - दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे (NE-4)

जिसमे कुल 8 लेन है जिनकी  कुल लंबाई 1380 किमी है ओर यह  6 राज्यों को जोड़ता है।

राज्यवार एक्सप्रेसवे की लंबाई (किमी में):

गुजरात – 310 किमी

हरियाणा – 583 किमी

एमपी (मध्य प्रदेश) – 224 किमी

राजस्थान – 964 किमी

यूपी (उत्तर प्रदेश) – 232 किमी

ऑस्कर की शॉर्टलिस्ट में भारत की फिल्म ‘होमबाउंड’


फिल्म ‘होमबाउंड’ को ऑस्कर 2026 के बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी की टॉप-15 शॉर्टलिस्ट में जगह मिली।

फिल्म के निर्देशक: नीरज घायवान

यह फिल्म भारत की आधिकारिक एंट्री है।

ऑस्कर के लिए भेजी गई 86 देशों की फिल्मों में से चयन।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को  इथियोपिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड ऑर्डर ऑफ इथियोपिया’ मिला। 

यह सम्मान पाने वाले दुनिया के पहले राष्ट्राध्यक्ष/सरकार प्रमुख।

पीएम मोदी को मिला 28वां सर्वोच्च विदेशी सम्मान।

आंध्र प्रदेश की पोडु खादी को GI टैग प्रदान किया गया।

GI टैग केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा दिया जाता है  यह हाथ से काती और बुनी गई सूती खादी है।

मजबूती और बनावट के लिए प्रसिद्ध।

ब्लूमबर्ग ‘वर्ल्ड्स 25 रिचेस्ट फैमिली’ लिस्ट मे भारत से केवल अंबानी परिवार शामिल।

कुल संपत्ति: 105.6 अरब डॉलर।

सूची में वॉलमार्ट के मालिक वॉल्टन परिवार पहले स्थान पर।